{"_id":"694a4ddb273ff20c060dc9b7","slug":"video-three-policemen-including-station-officer-suspended-for-giving-third-degree-treatment-to-youngman-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस की बर्बरता... थाने में लटकाकर पीटा किसान, तोड़ दिए दोनों पैर; ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस की बर्बरता... थाने में लटकाकर पीटा किसान, तोड़ दिए दोनों पैर; ACP को हटाया और थानेदार सहित तीन निलंबित
आगरा के गांव करहरा में सेवानिवृत्त फाैजी बलवीर सिंह की हत्या के खुलासे के लिए किरावली पुलिस बेरहम बन गई। किसान को थाने बुलाकर उल्टा लटका दिया और तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। पुलिस की पिटाई से किसान के दोनों पैर टूट गए। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पुलिस आयुक्त से बात की। इसके बाद डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूछताछ के बाद किरावली थाना प्रभारी नीरज सिंह, दरोगा धर्मवीर और सिपाही रवि मलिक को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। वहीं एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता को हटा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।