Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
MP Dharamvir Singh was the chief guest at the International Yoga Day event in Hansi; he stated that yoga keeps diseases at bay and that drug abuse is the biggest challenge facing the country.
{"_id":"6a376707d8832de8ba052784","slug":"video-mp-dharamvir-singh-was-the-chief-guest-at-the-international-yoga-day-event-in-hansi-he-stated-that-yoga-keeps-diseases-at-bay-and-that-drug-abuse-is-the-biggest-challenge-facing-the-country-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सांसद धर्मवीर सिंह रहे मुख्य अतिथि, बोले- योग से रोग दूर, नशा देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह ने लोगों को योग अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और अनेक बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही लोगों को देशी और पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
राजकीय महाविद्यालय में जिला प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह 6:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत छोड़कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि नशा पूरे देश को नुकसान पहुंचा रहा है और यह समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।
उन्होंने कहा कि केवल पुलिस के भरोसे नशे पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा सकता। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आम लोगों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और युवाओं को भी आगे आना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सांसद ने लोगों से नियमित योग करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।