Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
MP Jaiprakash said in Hisar – Brijendra Singh has a personal trip, anyone can take out a personal trip
{"_id":"68f347d900da1c31f40a1fad","slug":"video-mp-jaiprakash-said-in-hisar-brijendra-singh-has-a-personal-trip-anyone-can-take-out-a-personal-trip-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सांसद जयप्रकाश बोले- बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत यात्रा है, व्यक्तिगत यात्रा कोई भी निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सांसद जयप्रकाश बोले- बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत यात्रा है, व्यक्तिगत यात्रा कोई भी निकाले
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह बृजेंद्र सिंह की व्यक्तिगत यात्रा है। व्यक्तिगत यात्रा कोई भी निकाल सकता है। अगर कोई व्यक्ति पार्टी की बात कह कर यात्रा निकाले तो अनुशासनहीनता की बात हो सकती है। मनीषा सांगवान को नोटिस दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन अपना काम कर रहा है। पार्टी एकजुट थी, एकजुट रहेगी।
हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने आईएएस,आईपीएस लॉबी को भी अलग -अलग गुटों में बांट दिया है। पुलिस अधिकारियों की मौत को भी जात-पात में बांटने की कोशिश की है। भाजपा लोगों की मौत पर भी वोट की राजनीति करती है। सरकार को चिंतन करना चाहिए।
यह पूरी तरह से सरकार की विफलता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। समयबद्ध जांच होनी चाहिए। सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार को लोगों को अलग अलग हिस्सों में बाटने की बजाए समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
भाजपा सरकार किसानों को मुआवजा देना तो दूर अब तक मुआवजे का आकलन भी नहीं कर सकी है। हजारों एकड़ में अब भी पानी भरा हुआ है। किसान अगली फसल की बिजाई भी नहीं कर पाएंगे। सरकार को कोई चिंता नहीं है। किसान अपने स्तर पर ही लगे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।