Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : part of the false ceiling fell down in the emergency ward of Hisar Civil Hospital
{"_id":"67ef7dfe8c8657e8800767b0","slug":"video-part-of-the-false-ceiling-fell-down-in-the-emergency-ward-of-hisar-civil-hospital-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड मेंधड़ाम से गिरा फॉल सिलिंग का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड मेंधड़ाम से गिरा फॉल सिलिंग का हिस्सा
हिसार नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में फाल सिलिंग का एक बड़ा हिस्सा धड़ाम से आ गिरी।जिसके बाद नागरिक अस्पताल परिसर में अफरा तरफी का माहौल बन गया। आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीज घबरा गए। दो मरीजों को उनके बेड से दूसरे बेड पर शिफ्ट करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीएमओ मौके पर पहुंची।बाद में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत भी मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरी घटना का ब्योरा लिया।
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में वीरवार दोपहर को मरीजों का उपचार चल रहा था। इसी बीच करीब 3 बजे फाल सिलिंग का एक हिस्सा जमीन पर आ गिरा। जिसमें काफी मलबा भी नीचे आ गया। फाल सिलिंग में लोहे की रॉड व अन्य सामान बेड के पास गिरे। जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त पास के बेड पर एक बुजुर्ग था। फाल सिलिंग गिरने की आवाज सुनकर बुजुर्ग घबरा गया।
मौके पर तैनात चिकित्सकों ने बुजुर्ग को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया। घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। जानकारी के बाद कार्यकारी प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर रीना जैन ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। बाद में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने आपातकालीन वार्ड पहुंचकर ब्योरा लिया। अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से मलबा हटा कर फाल सिलिंग दोबारा से दुरस्त कराने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।