{"_id":"6a377d5497dbafd8a30736a6","slug":"video-police-gather-crucial-evidence-in-the-murder-case-of-gym-owner-kapil-redhu-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड में पुलिस ने जुटाए अहम साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। रेड जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले से जुड़े सभी जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। हालांकि जांच को देखते हुए अभी मीडिया के सामने जानकारी साझा करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस दौरान घायल हुई युवती शिखा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
बता दें कि 11 जून को जिम संचालक कपिल रेढू की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक कपिल रेढ़ू पर गोलियां चलाने वाले शूटर और उसके साथी की पहचान कर ली गई है। वही वारदात में कपिल के साथ घायल हुई युवती शिखा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। शिखा के चाचा तेलूराम ने बताया कि उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका एक और ऑपरेशन किया जाएगा। गोली उसके कंधे में लगी थी, जिससे कुछ हड्डियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। चिकित्सकों ने पहले ऑपरेशन के दौरान गोली सुरक्षित निकाल ली थी। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और हेलमेट पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
जांच में पता चला है कि घटना के बाद हमलावर तोशाम के रास्ते राजस्थान की ओर फरार हुए। उनकी तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें हिसार एसटीएफ के साथ लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी हिसार जिले के निवासी हैं और उनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए हत्या के दौरान पहने गए कपड़े बदल लिए थे।
मामले में एक नया पहलू तब सामने आया जब लॉरेंस गैंग से जुड़े विदेश में बैठे गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम से सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने संबंधी पोस्ट और ऑडियो वायरल हुए। पुलिस संबंधित फेसबुक आईडी और मोबाइल नंबर की जांच कर रही है तथा उनकी प्रामाणिकता का पता लगाया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एंट्री की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।