Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
PWD employees staged a protest in Hisar, expressing their anger against the government.
{"_id":"6989b4e6d6b741752d026ed8","slug":"video-pwd-employees-staged-a-protest-in-hisar-expressing-their-anger-against-the-government-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया रोष
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने सोमवारक को विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने के लिए कर्मचारियों से आहवान किया। यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देश भर की ट्रेड यूनियन हड़ताल पर रहेंगी।
इसके बाद जिला हिसार का त्रिवार्षिक सम्मेलन बीएंडआर रेस्ट हाऊस में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाया। सम्मेलन में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा व राज्य प्रचार सचिव सरजीत खेड़ा उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष भगवान अहलावत, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान औमप्रकाश पुनिया, राज्य मुख्य सलाहकार सज्जन भारद्वाज, राज्य संगठन सचिव हरिकेश शर्मा, राज्य कार्यालय सचिव राजकुमार सैन व गुरुग्राम जिला कोषाध्यक्ष संजय सैन सहित जिला के सभी ब्रांचों के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।
सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें बलवान सिंह कालीरावणा जिला प्रधान, मनजीत सिहाग जिला सचिव, बबलू शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, राजकुमार पुनिया जिला उपप्रधान, नसीब जिला कार्यालय सचिव व मुकेश कुमार को जिला प्रेस सचिव चुने गए। उल्लेखनीय है कि बलवान सिंह कालीरावणा 13वीं बार जिला प्रधान चुने गए हैं।
सम्मेलन में शहरी ब्रांच प्रधान सतीश कुमार, सचिव सलीम, कोषाध्यक्ष सुरेश पुनिया, ग्रामीण ब्रांच प्रधान रमेश शर्मा, सचिव मनोज भांबू, कोषाध्यक्ष सुनील भुक्कल, हांसी ब्रांच प्रधान सुरेंद्र दुहन, सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, आदमपुर ब्रांच प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष, हांसी बीएंडआर ब्रांच के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा हिसार बीएंडआर ब्रांच प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित सभी ब्रांचों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।