Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
group of people reached the Public Health Department in Hisar regarding the nationwide strike on February 12th
{"_id":"6989ba4abe44fcc64700996d","slug":"video-group-of-people-reached-the-public-health-department-in-hisar-regarding-the-nationwide-strike-on-february-12th-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग में पहुंचा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग में पहुंचा जत्था
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ का जत्था सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग में पहुंचा । इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों से संपर्क साधा। गेट मीटिंग की अध्यक्षता कार्यवाहक ब्रांच प्रधान अशोक शर्मा ने की तथा संचालन विकास गोस्वामी ने किया।
गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जत्थे में शामिल राज्य कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेश बागड़ी, अजय कुमार, अशोक सैनी, सुनील लाडवा, नूर मोहमद व बिशन आदि ने बताया केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों व आम जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। आए दिन कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं। झूठे वादे करके कर्मचारियों से वोट लिए गए और सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों से किए वादों को भूला दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती करने, पदों को खत्म करने पर रोक लगाने, जन सुविधा प्रदान करने वाले विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, अनुबंधित कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने, कौशल रोजगार निगम को भंग करने सहित अनेक मांगों को उठाया जाएगा।
गेट मीटिंग में ब्रांच के कार्यवाहक प्रधान अशोक शर्मा ने आश्वासन दिया कि विभाग के सभी कर्मचारी हड़ताल में बढ़ चढक़र भागीदारी कर उसे सफल बनाने काम करेंगे। गेट मीटिंग को नरेश गौतम, ओम प्रकाश माल, सुरेंद्र चहल, दीपक शर्मा, सतीश कुमार, बृजलाल, नरेश अग्रोहा, सुमित आदि ने भी संबोधित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।