{"_id":"6989bd64853c4e227008229d","slug":"video-due-to-a-blocked-sewer-line-in-hisar-dirty-water-has-accumulated-in-rishinagar-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सीवर लाइन चोक होने से ऋषिनगर में भरा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सीवर लाइन चोक होने से ऋषिनगर में भरा गंदा पानी
ऋषिनगर मोहल्ले की सीवर लाइन रविवार से चोक पड़ी है। इस कारण सोमवार को दूसरे दिन भी गली नंबर दो में सीवर का गंदा पानी भरा रहा। इससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों समेत राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।
स्थानीय व्यापारी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह समस्या कई साल से है। बरसात में यहां आए दिन ऐसा होता रहता है लेकिन अब असमय पानी भरा रहना अधिक चिंताजनक है। नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कई बार अस्थायी समाधान कराया। अब विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
जनता भुगत रही खामियाजा
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय जनता भुगत रही है। यहां बरसातभर यही स्थिति रहती है जबकि अन्य दिनों में भी जलभराव आम बात है। - आशु कुलेरी
यह समस्या कई साल से है। करीब 30 साल से मैं ऐसी ही हालत देख रहा हूं। लोगों को सड़क के बजाय दुकानों की पैड़ियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कीचड़ उछलने से कपड़े भी गंदे हो रहे हैं - पवन बंसल
इस क्षेत्र में गंदा पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। इससे कारोबार घट रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार बताने के बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी है। - लक्की सेक्टर 14
ऋषिनगर क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व अधिक है। गलियां संकरी हैं। मुख्य सड़क ऊंची है। इस कारण बरसात में पानी भरना समझ में आता है लेकिन जाड़े में बेमौसम कीचड़ - सुभाष गूजर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।