सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Staff deployed at Hisar Grain Market during the night; wheat arrivals halted due to atmospheric moisture.

हिसार अनाज मंडी में रात के समय कर्मचारी तैनात, मौसम में नमी के चलते गेहूं की आवक नहीं

Naveen Naveen
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:08 PM IST
Staff deployed at Hisar Grain Market during the night; wheat arrivals halted due to atmospheric moisture.
मंडी में रात के समय भी कर्मचारी गेट पास काटने के लिए जमे रहे। रात भर इंतजार करने के बाद भी एक भी किसान गेहूं या सरसों लेकर नहीं पहुंचा। मंडी में रात को सन्नाटा छाया रहा। वहां पर एक चौकीदार डंडा लेकर घूमता रहा तो कुछ शराबी किस्म के आदमी भी मंडी में घूमते दिखाई दिए। रात को मंडी में किसानों के ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण भी किसान रात को नहीं आ रहे। प्रदेश सरकार ने अब मंडियों में रात को भी किसानों के लिए गेट पास सुविधा शुरू की हैं। रात को किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आ सकता है। इस सुविधा के हकीकत को जानने के लिए अमर उजाला ने देर रात मंडी का निरीक्षण किया। वहां गेट पर एक कर्मचारी तैनात मिला। वह मंडी में किसानों के फसल लेकर आने का इंतजार कर रहा था लेकिन रात 12 बजे तक कोई भी किसान नहीं आया। मंडी में सन्नाटा छाया था। कुछ आगे बढ़ने पर देखा कि एक चौकीदार किसानों व आढ़तियों की फसल को पशुओं से बचाने के लिए डंडा लेकर घूम रहा था। मंडी में रात को गोवंश का जमावड़ा था। चौकीदार गायों को मंडी से बाहर निकालने के लिए डंडा लेकर उन्हें हांक रहा था। कुछ शराब किस्म के आदमी भी वहां घूमते मिले। रात के समय पूरी मंडी की सुरक्षा केवल एक चौकीदार के सहारे चल रही थी। रात को केवल सरसों का एक ट्रक मंडी से निकला : रात के समय किसान तो फसल लेकर नहीं आए लेकिन एक आढ़ती का सरसों से भरा हुआ ट्रक माल लेकर गोहाना मिल के लिए निकला। गेट पर एंट्री करने वाले कमल ने बताया कि ट्रक का गेट पास जारी हुआ है। रात के समय किसान आने को लेकर उसकी विशेष ड्यूटी लगाई है। बुधवार रात को एक भी किसान नहीं आया है। अब किसान 24 घंटे में कभी फसल लेकर आ सकता है। किसान मंडी में रात तो दूर दिन में ही कम पहुंच रहे-किसानों की गेहूं की फसल मंडी में पड़ी है मगर नमी का बहाना बना कर उनकी फसल को खरीदा नहीं जा रहा है। आढ़ती समर्थन मूल्य से कम में 2,585 रुपये में खरीद रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। किसान को भाव ना मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात को मंडी में फसल लेकर आने वाले किसान के लिए ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। -सुरेश कुमार, किसान नेता ढाड। मंडी की शेड पर आढ़तियों का है कब्जा किसान रात के समय तो क्या दिन के समय भी फसल लेकर आए तो उसे शेड के नीचे फसल रखने तक की जगह नहीं मिलती है। किसानों के लिए बनाई गई शेड के नीचे आढ़तियों की फसल रहती है। अब किसान अपनी फसल लेकर रात को कहां जाए। शेड से बाहर रखे तो बारिश के मौसम में फसल खराब होने का डर बना रहता है। प्रशासन को इस बारे में सख्त कदम उठाने चाहिए। -महेंद्र सिंह, किसान नेता, ढाड। नमी होने के कारण नहीं हो रही गेहूं की खरीद अभी गेहूं में काफी नमी मिल रही है। सामान्य तौर पर गेहूं में 15 से 25 प्रतिशत नमी पाई जा रही है। जिस कारण सरकारी खरीद भी नहीं हो रही है। इसके लिए 14 प्रतिशत नमी की फसल खरीद का नियम है। सरकार ने गेहूं का इस बार समर्थन मूल्य 2,585 रुपये रखा है। आढ़ती इससे कम भाव पर गेहूं खरीद रहा है तो किसान नहीं दे रहे हैं। अब मौसम खुलने के बाद नमी खत्म होने पर ही गेहूं की खरीद संभव है। -मनीरथ, आढ़ती, नई अनाज मंडी, हिसार। मंडी में रात को है दो चौकीदार तैनात : हिसार अनाज मंडी में रात के समय दो चौकीदार तैनात है। यह चौकीदार रात के समय मंडी की सुरक्षा करते हैं। साथ ही मंडी में पशुओं से फसल को बचाने के लिए विशेष ड्यूटी देते हैं। रात के समय अकसर गाय फसल को खा जाती है। -अशोक कुमार, सुपरवाइजर, अनाज मंडी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कंचन काैर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरो दुबई से गिरफ्तार

10 Apr 2026

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

10 Apr 2026

MP: कीटनाशक पीकर पति-पत्नी ने कर ली अपनी जीवनलीला समाप्त, एक साल पहले हुई थी शादी; आखिर क्यों उठाया यह कदम?

10 Apr 2026

Tikamgarh News: राम राजा सरकार के दरबार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई हाजिरी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

10 Apr 2026

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: भांग से विशेष श्रृंगार करके की गई बाबा श्री महाकाल की आरती, जयघोष की रही गूंज

10 Apr 2026
विज्ञापन

लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास लगी आग, दुकानदारों ने लगाया देर से फॉयर बिग्रेड पहुंचने का आरोप

10 Apr 2026

लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में लगी आग, पुलिस ने बताया कितना हुआ नुकसान

10 Apr 2026
विज्ञापन

लखनऊ: बाराबिरवा में आग, 26 दुकानें खाक, दर्द से फूट पड़े लोग, लगाए आरोप

10 Apr 2026

जेडीए कार्यालय में धरना, कार्रवाई का ब्योरा नहीं देने का लगाया आरोप

10 Apr 2026

जीएसटी चोरी में बीटेक पास सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में

10 Apr 2026

मौलाना महमूद मदनी ने कहा- मां और बाप की सरपरस्ती बच्चों की खुशकिस्मती, औलाद उनकी करें कद्र

10 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में धरना स्थल पर कुर्सियां खाली, देर रात पसरा रहा सन्नाटा

10 Apr 2026

VIDEO: दंगल में दिखाया दम, प्रतिद्वंद्वियों को चित्त कर जीती कुश्ती

09 Apr 2026

ओडिसी एकल नृत्य प्रस्तुत कर कृतिया नरसिंह राणा ने मोहा जन मन, VIDEO

09 Apr 2026

सिकंदराराऊ में फुलरई के पास डबल डेकर बस पलटी, दो घायल

09 Apr 2026

सहपऊ के गंदे नाले में मिला शव, हुई शिनाख्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनीं पांच टीमें

09 Apr 2026

16 साल के बाद अलीगढ़ में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू, पहले एप पर होगी स्व गणना

09 Apr 2026

VIDEO: ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से पलटी ट्राॅली, तीन की मौत

09 Apr 2026

अलीगढ़ के मकदूम नगर में कुश्ती दंगल, नोएडा के अर्जुन और अलीगढ़ के भूटिया पहलवान ने मारी बाजी

09 Apr 2026

VIDEO: मैनपुरी में किसानों की समस्या पर किया प्रदर्शन, भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन

09 Apr 2026

Khandwa News: किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बैरिकेड्स तोड़े, कलेक्ट्रेट में घुसकर जताया विरोध

09 Apr 2026

Video: बाराबंकी में फौजी ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का किया विरोध, विधायक समर्थकों ने पीटा

09 Apr 2026

Araria: मामूली विवाद में पिकअप ड्राइवर की हत्या, बीच बाजार हत्यारे ने काटा युवक का गला

09 Apr 2026

ग्रामीणों के विरोध के बाद भागे पेड़ काटने वाले माफिया

09 Apr 2026

बेखौफ हुए चोर, छत में बंधे बकरों को खोलकर नीचे फेंका, फिर वाहन में लादकर फरार

09 Apr 2026

बेखौफ हुए चोर, छत में बंधे बकरों को खोलकर नीचे फेंका, फिर वाहन में लादकर फरार

09 Apr 2026

Aligarh: तेज हवाओं के साथ बारिश, शहर में जलभराव...गांव में किसानों की फसल बर्बाद

09 Apr 2026

खैर के बरखा क्षेत्र में व्यापारी से बदमाश एक लाख रुपये व सोने -चांदी के आभूषण और दुकान की चाभी लूट ले गए

09 Apr 2026

Ranchi: सुप्रियो भट्टाचार्य का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, भाजपा को फायदा पहुंचाने की कही बात

09 Apr 2026

Muzaffarpur: यूपी के जौनपुर में CNG पाइपलाइन बिछाने के दौरान हादसा, बिहार के दो मजदूरों की मौत

09 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed