Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Students hold a protest march in Hansi against the Jantar Mantar lathi-charge; demand Education Minister's resignation.
{"_id":"6a60932af998356eb80fa616","slug":"video-students-hold-a-protest-march-in-hansi-against-the-jantar-mantar-lathi-charge-demand-education-ministers-resignation-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का पैदल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों का पैदल मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी।
हांसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को हांसी में छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अंबेडकर चौक से शुरू हुआ यह मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर छात्रों के समर्थन में नारे लगाए और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंतर-मंतर पर निहत्थे छात्रों पर किया गया कथित लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका आरोप था कि छात्राओं के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना वर्दीधारी लोगों द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने की बातें सामने आई हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल छात्र लवकेश ने कहा कि युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में विफल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पूरे मार्च के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, जबकि पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।