Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The indefinite sit-in protest in the posh Hansi Hooda Sector-5 area, sparked by a water shortage, has entered its second day.
{"_id":"6a60a7d2de6df9bc5600215f","slug":"video-the-indefinite-sit-in-protest-in-the-posh-hansi-hooda-sector-5-area-sparked-by-a-water-shortage-has-entered-its-second-day-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी हुड्डा सेक्टर-5 पॉश जगह भी पानी की किल्लत के चलते अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी हुड्डा सेक्टर-5 पॉश जगह भी पानी की किल्लत के चलते अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन में प्रवेश
हांसी
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी में पेयजल संकट अब बड़ा जनआंदोलन बनता जा रहा है। शहर के पॉश हुड्डा सेक्टर-5 में भी पानी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने से नाराज सेक्टरवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सेक्टर-5 के निवासियों का कहना है कि वर्ष 2010 में प्लॉट आवंटित होने के बाद से आज तक उन्हें नियमित पेयजल सुविधा नहीं मिली। पानी की पाइपलाइन बिछी होने के बावजूद सप्लाई नहीं आती, जिससे लोगों को टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है। वहीं, पानी न मिलने के बावजूद हजारों रुपये के बिल भेजे जाने का भी आरोप लगाया गया है।
सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद एचएसवीपी ने सेक्टर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन जिस जमीन पर प्लांट प्रस्तावित था, उसे बाद में लघु सचिवालय के निर्माण के लिए आवंटित कर दिया गया। अब अधिकारी जमीन उपलब्ध न होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
धरनारत लोगों का कहना है कि उन्होंने बेहतर सुविधाओं की उम्मीद में शहर में घर बनाए थे, लेकिन आज पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लघु सचिवालय के लिए आवंटित जमीन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर स्टे लेने की भी तैयारी की जाएगी। चानौत के बाद अब सेक्टर-5 का आंदोलन यह संकेत दे रहा है कि हांसी में पेयजल संकट को लेकर जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।