Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Talks Held with Administration Regarding Chanaut Water Dispute; 21-Member Committee to Make Decision Today
{"_id":"6a212aae2d93bc19190041c2","slug":"video-talks-held-with-administration-regarding-chanaut-water-dispute-21-member-committee-to-make-decision-today-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत जल संघर्ष पर प्रशासन से हुई वार्ता, आज 21 सदस्यीय कमेटी करेगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत जल संघर्ष पर प्रशासन से हुई वार्ता, आज 21 सदस्यीय कमेटी करेगी फैसला
हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुधवार शाम को जिला प्रशासन और गांव चैनत के धरनारत लोगों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में डीसी और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की व उनके समक्ष गांव के समस्याओं के समाधान को लेकर प्रस्ताव रखें। जिस पर धरना कमेटी के सदस्य आज धरना स्थल पर चर्चा करेंगे वह उसके बाद निर्णय लेंगे वही आज वीरवार को 101 पुरुष सांकेतिक भुख हड़ताल पर बैठे।
बैठक के बाद चैनत निवासी अनूप चानौत ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों के सामने अलग से पाइपलाइन बिछाकर पानी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर गांव की 21 सदस्यीय कमेटी के साथ चर्चा की जाएगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हांसी जाने वाली पाइपलाइन से पानी देने की मांग को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
अनूप चानौत ने यह भी कहा कि हमारी शिकायत पर प्रशासन ने आज गांव चैनत के खेतों से गुजर रही पाइपलाइन को उखाड़ लिया है। साथ ही उन्होंने 31 लोगों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि मामले की सही जांच होनी चाहिए क्योंकि ग्रामीणों ने कोई बिजली की लाइन नहीं उखाड़ी है। फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों पर कायम हैं और अब 21 सदस्यीय कमेटी की बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।