Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : young man died after being hit by a train near Camry Road ROB-RUB in Hisar, the body fell away from the torso
{"_id":"67cc15ed15935796e504ec87","slug":"video-young-man-died-after-being-hit-by-a-train-near-camry-road-rob-rub-in-hisar-the-body-fell-away-from-the-torso","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में कैमरी रोड आरओबी-आरयूबी के पास ट्रेन के कटने से युवक की मौत, शव धड़ से दूर जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में कैमरी रोड आरओबी-आरयूबी के पास ट्रेन के कटने से युवक की मौत, शव धड़ से दूर जा गिरा
हिसार से राजगढ़ रेलवे लाइन पर कैमरी रोड आरओबी-आरयूबी के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे 35 वर्षीय युवक की ट्रेन के नीचे कटने से मौत हो गई। गर्दन का हिस्सा धड़ से पूरी तरह से अलग होकर दूर गिरा। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
राजकीय रेलवे पुलिस की एसआई मंजू रानी ने बताया कि 35 वर्षीय अनिल की ट्रेन के नीचे कटने से मौत हो गई है। अनिल फतेहाबाद जिले के गांव गोरखपुर का रहने वाला था। पिछले कुछ साल से इनका परिवार हिसार की न्यू मॉल कॉलोनी में रह रहा था। अनिल दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। अनिल नशे का आदी थी। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल के ट्रेन के नीचे कटने के बाद ट्रेन करीब 20 से 30 मिनट तक वहां पर रूकी रही। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को मौके से हटाया इसके बाद रेल को रवाना किया गया। जांच अधिकारी मंजू रानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता बलवान के बयान दर्ज किए गए हैं। रेलवे कर्मियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।