{"_id":"69b3e914c273d8494d01e917","slug":"video-accident-while-playing-in-bahadurgarh-12-year-old-girl-dies-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में खेलते समय हादसा, 12 वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में खेलते समय हादसा, 12 वर्षीय बालिका की मौत
लाइनपार क्षेत्र में खेलते समय हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। लाइनपार के विकास नगर निवासी मिस्टी वीरवार को अपनी बहन के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान खेल-खेल में उसके गले में रस्सी का फंदा लग गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गई।
गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।