{"_id":"69edc67bda009e025b0816f5","slug":"video-blood-donation-camp-in-asouda-siwan-bahadurgarh-massive-crowds-gather-for-army-soldiers-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में आसौदा सिवान में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों के लिए उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में आसौदा सिवान में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों के लिए उमड़ा जनसैलाब
बहादुरगढ़ के गांव आसौदा सिवान में मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय सेना के जवानों के लिए समर्पित रहा, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि देश की सेवा में तैनात सैनिकों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। रक्तदान करने वालों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर इस नेक कार्य में भागीदारी निभाई।
आसौदा सिवान से अविष दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। शिविर को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।