{"_id":"69b3c102e6be7a1c7709803e","slug":"video-demand-to-replace-broken-electricity-meter-boxes-department-should-conduct-survey-to-avert-risk-of-accidents-jasbir-saini-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"टूटे बिजली मीटर बॉक्स बदलने की मांग, हादसे का खतरा टालने को विभाग करे सर्वे: जसबीर सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे बिजली मीटर बॉक्स बदलने की मांग, हादसे का खतरा टालने को विभाग करे सर्वे: जसबीर सैनी
शहर के लगभग सभी वार्डों में बिजली के खंभों पर लगे मीटर बॉक्स टूटे हुए हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए टूटे हुए मीटर बॉक्स बदलने की मांग की है।
सैनी ने कहा कि शहर के कई इलाकों में बिजली मीटर बॉक्स क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं और कई जगह तो खंभों पर मीटर बॉक्स लगे ही नहीं हैं। ऐसे में खुले तारों और बिजली कनेक्शन के कारण 24 घंटे करंट लगने का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी वार्डों में विशेष सर्वे करवाकर टूटे और खराब मीटर बॉक्स को जल्द से जल्द बदलवाया जाए। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए विभाग की ओर से एक हेल्पलाइन या व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाए, ताकि लोग अपने क्षेत्र में टूटे या खराब मीटर बॉक्स की सूचना सीधे विभाग को दे सकें।
सैनी ने कहा कि विभाग को अपने स्तर पर भी नियमित सर्वे कर ऐसी खामियों को दूर करना चाहिए, ताकि बिजली से जुड़े संभावित हादसों को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।