{"_id":"68cfda058e478b248008c0b1","slug":"video-mata-bhimeshwari-devi-navratri-fair-in-beri-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बेरी में माता भीमेश्वरी देवी नवरात्रि मेला आज, पूर्ण हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बेरी में माता भीमेश्वरी देवी नवरात्रि मेला आज, पूर्ण हुई तैयारियां
धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आश्विन नवरात्रि मेला 2025 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नवरात्रि मेले के दौरान बेरी में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
एसडीएम रेणुका नांदल ने रविवार को माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य मेला 28 से 30 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि देवी मेले में श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सरकार और प्रशासन का पहला कार्य है। ऐसे में मंदिर परिसर की परिधि में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तरह बस स्टैंड, शिव चौक, भागलपुरी चौक, दुजाना चौक, देवी जी के अंदर वाले मंदिर तक रास्तों को साफ -सुथरा बनाया जा रहा है। जिससे माता के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को धर्म नगरी बेरी सुंदर नजर आएगी।
वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्गों पर पैच वर्क कार्य को पूरा किया जा रहा है। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल प्रशासन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कृतसंकल्प है ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार 28 से 30 सितंबर तक माता भीमेश्वरी देवी का मुख्य मेला लगेगा। नवरात्रि मेले के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।