{"_id":"69d0d7285b639ae9930bffbe","slug":"video-meeting-of-numberdars-from-bahadurgarh-tehsil-held-demands-discussed-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"तहसील बहादुरगढ़ के नंबरदारों की हुई बैठक, मांगों को लेकर किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील बहादुरगढ़ के नंबरदारों की हुई बैठक, मांगों को लेकर किया विचार-विमर्श
तहसील बहादुरगढ़ के नम्बरदारों की एक विशेष बैठक शनिवार को दिल्ली-रोहतक रोड पर नम्बरदार एसोसिएशन कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता सतनारायण जसौरखेड़ी ने की। जिला नम्बरदार एसोसिएशन चेयरमैन शतीश नम्बरदार ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। इस बैठक में नम्बरदारों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें नई नम्बरदारी प्रथा (नियुक्तियों) प्रक्रिया को फिर से शुरू करने, नम्बरदारों का मानदेय बढ़ाये जाने समेत नम्बरदारों का सम्मेलन बहादुरगढ़ मे आयोजित किए जाने की पूरजोर आवाज उठाई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सोमवार को अपनी मांगों के संबंध में वे एसडीएम से मिलेंगे और उनको एक सामूहिक मांग पत्र भी सौपेंगे।
शतीश नम्बरदार ने कहा कि काफी लम्बे समय से नम्बरदारी प्रथा (नियुक्तियों ) प्रक्रिया बंद है। ऐसे में सरकार से मांग करते हैं कि नई नियुक्तियों पर लगाई गई रोक हटाई जाए ताकि खाली पदों को भरा जा सके। उन्होंने कहा कि मानदेय भत्ता कम से कम 20 हजार रुपए किया जाए। उन्होंने नम्बरदारों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और नम्बरदारों से अपनी समस्याओं को लेकर एकजुट रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि नम्बरदार एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष पूर्व में अपनी मांगें रखी थी जिसमें उन्होंने उनकी मांगों को पूरा कराये जाने का आश्वासन दिया था।
मुख्यमंत्री से फिर से नम्बरदार मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए उनके जल्द समाधान की मांग करेंगे। हुकम सिंह नम्बरदार ने कहा नम्बरदार प्रशासन और ग्रामीणों के बीच एक अहम कड़ी है जो जमीन रजिस्ट्री और अन्य सरकारी कार्यों में भूमिका निभाते हैं। तहसील व जिला स्तर पर सरकारी कार्यों के लिए नियमित रूप से आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जानी चाहिए।
बैठक में ये नम्बरदार रहे मौजूद
हुकम सिंह सांखोल, शतीश नम्बरदार बहादुरगढ़, उमेद सिंह डाबोदा, जयभगवान लडरावण, नवीन दलाल मांडोठी, धर्म सिंह बालौर, सुरेंद्र जाखोदा, जोगिंद्र, दिनेश, राजेंद्र बराही, कृष्ण आसौदा टोडरान, राजेश आसौदा सिवान, दलेल सिंह डाबोदा खुर्द, बिजेंद्र भापड़ौदा, अनिल सोलधा, रामनिवास बामनौली, करतार, सुखबीर नया गांव, मनजीत छारा, रविंद्र छारा, हवा सिंह भापड़ौदा, शक्ति लोहारहेड़ी, सतनारायण जसौरखेड़ी, रामफल, तारीफ, अश्वनी दुल्हेड़ा, राज सिंह बालोर, इंद्र सिंह कसार, सतबीर सिदीपुर, राजेश मांडोठी, सुरेंद्र सिंह जाखोदा, रामधन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।