{"_id":"69de0b15474e52271c036d9a","slug":"video-open-gym-inaugurated-at-fortesia-society-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सेक्टर-28 फोर्टेशिया सोसाइटी में ओपन जिम का उद्घाटन, चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सेक्टर-28 फोर्टेशिया सोसाइटी में ओपन जिम का उद्घाटन, चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया शुभारंभ
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने सेक्टर-28 स्थित फोर्टेशिया सोसाइटी में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान सोसाइटी के निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र में यह सुविधा उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार फोर्टेशिया सोसाइटी की नवनिर्वाचित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए नगर परिषद से ओपन जिम की मांग की थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की ओर से सोसाइटी परिसर में ओपन जिम के विभिन्न उपकरण लगवाए गए, जिनका शुभारंभ चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया।
इस अवसर पर सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से सोसाइटी के लोगों, खासकर युवाओं और बुजुर्गों को घर के पास ही व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे स्वस्थ और फिट रह सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उनके निर्देशन में नगर परिषद में भी बजट की कोई कमी नहीं है और शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी बहादुरगढ़ में जनहित के कार्य तेजी से किए जाएंगे।
इस मौके पर वार्ड पार्षद रजनीश ,
पार्षद राजेश तंवर, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जयवीर सिंह, नरेश मास्टर, रामकरण, सचिन, दीपक, सुंदर, संजय मास्टर, प्रवीण नूनवाल, करण, अशोक, अमित, वीरेंद्र, जयप्रकाश, अजय बराक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।