{"_id":"69ad5148229252feae014e66","slug":"video-organising-a-programme-on-womens-day-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: महिला दिवस पर जल संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: महिला दिवस पर जल संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से नगर परिषद कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है और इसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घर से लेकर समाज तक महिलाएं जल बचाने के लिए जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। ऐसी महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही जल संरक्षण के प्रयास और अधिक प्रभावी बन सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए एक प्रेरणा है।
कार्यक्रम में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और इस दिशा में काम करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनयूएलएम से मनदीप देशवाल और मीनाक्षी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से कनिष्ठ अभियंता वर्षा, पंप ऑपरेटर सतवंती, तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुमन, सुषमा, प्रमिला, पूजा, सरला, सीता और अर्चना व पार्षद राजेश तंवर, जिला सलाहकार श्याम अहलावत, बीआरसी मीनू वत्स, सुनील, दिनेश, विक्रम, पूजा, प्रमिला और सरला सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।