{"_id":"688c7716482bb0f4650e705d","slug":"video-people-of-radha-swami-colony-demonstrated-in-jhajjar-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में राधा स्वामी कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में राधा स्वामी कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
राधा स्वामी कॉलोनी के लोगों ने उनकी कॉलोनी को अवैध घोषित करने पर शहर और नगर परिषद में प्रदर्शन किया। उसके बाद चेयरमैन को ज्ञापन दिया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर मकान बनाए हुए हैं और अब कॉलोनी को अवैध घोषित किया गया हैं।
कॉलोनी को अवैध घोषित करने पर राधा स्वामी कॉलोनी के लोग भड़क गए हैं। कॉलोनी के लोग आक्रोश जताने के लिए झज्जर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों औरडीटीपी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने कहा कि सुनियोजित साजिश के तहत उनकी कालोनी को अवैध घोषित किया गया हैं। नगर परिषद झज्जर द्वारा सरकार के पास भेजी गई कॉलोनियों में राधा स्वामी कॉलोनी का नाम भी शामिल था। सरकार ने 2023 में झज्जर की 32 कालोनियां वैध घोषित कि थी। राधा स्वामी कॉलोनी को अब अवैध घोषित कर दिया गया हैं। लोग बोले कि उनकी कालोनी को वैध किया, ऐसा नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।