{"_id":"688b9c72284d9804b3049e22","slug":"video-encroachment-will-be-removed-on-gohana-road-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गोहाना रोड पर हटाया जाएगा अतिक्रमण, आयुक्त ने दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गोहाना रोड पर हटाया जाएगा अतिक्रमण, आयुक्त ने दी हिदायत
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:10 PM IST
Link Copied
शहर के टीबी अस्पताल के सामने नाले से पानी की निकासी न होने से लगातार जलभराव हो रहा है। वीरवार को निगम आयुक्त डा. आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। साथ में वार्ड पांच के पार्षद सुरेश किराड़ व छह के पार्षद कपिल नागपाल भी मौजूद रहे।
बुधवार रात व वीरवार को दिनभर बारिश होती रही। इसके कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया। गोहाना रोड पर टीबी अस्पताल के सामने पानी खड़ा रहता है। क्योंकि नाला ओवरफ्लो हो जाता है। निगम का कहना है कि अतिक्रमण के कारण नाले की सही ढंग से सफाई नहीं हो पाती। गंदगी भी नाले के पास डाली जा रही है। इससे बार-बार नाला बंद हो रहा है। इतना ही नहीं लोगों टूटे मकानों का मलबा भी नाले के पास डाला हुआ है। आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व दूसरे अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।