{"_id":"688b485edac2f7eee508dd6d","slug":"video-blramapara-ma-khatha-ka-kalbjara-sa-bhaugdhaka-kasana-kashha-bhavana-ka-gharava-kara-kaya-paratharashana-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी से भड़के किसान, कृषि भवन का घेराव कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी से भड़के किसान, कृषि भवन का घेराव कर किया प्रदर्शन
बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी, कृषि अधिकारियों की लापरवाही और योजनाओं में अपारदर्शिता से नाराज किसानों ने कृषि भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले जिला संगठन मंत्री रामदुलारे शुक्ल की अगुवाई में सैकड़ों किसान एकत्र हुए। उन्होंने कृषि विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
किसानों ने कहा कि कृत्रिम रूप से जिले में उर्वरक की किल्लत पैदा की जा रही है। किसान भटक रहे हैं, लेकिन काला बाजारी करने वाले खुलेआम 350 से 400 रुपये में उर्वरक बेच रहे हैं। वहीं सरकारी समितियों पर यूरिया पहुंचते ही गायब हो जाती है। किसानों ने मांग की है कि जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक और एआर की मिलीभगत की जांच कराई जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।