{"_id":"688b4accdac2f7eee508dd74","slug":"video-video-ghara-sa-25-lkha-ka-javarata-va-ravalvara-cara-ghara-khal-pakara-cara-na-varathata-ka-thaya-ajama-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर से 25 लाख के जेवरात व रिवाल्वर चोरी, घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर से 25 लाख के जेवरात व रिवाल्वर चोरी, घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
ऊंचाहार एनटीपीसी में कार्यरत ठेकेदार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख के जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर उठा पार कर दी गई। वारदात के समय घर में कोई नहीं था। सभी लोग लखनऊ गये हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी सहदेव ठाकुर एनटीपीसी व रिलायंस कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। वह अपनी पत्नी अनीता के साथ मोहल्ले में बने मकान में रहते हैं। जबकि बेटा सुधीर व बहू विभूतिखंड लखनऊ के मकान में रहते हैं। वहीं छोटी बेटी सोनाली दिल्ली में पढ़ाई करती है। वह 22 जुलाई को परिवार के साथ लखनऊ गये थे।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोर उनकी बाउंड्री लांघकर अंदर कूदे और घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस गये। चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया। आलमारी तोड़ी और उसमें रखे जेवरात व लाइसेंसी रिवाल्वर उठा ले गये। चोर जाते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गये। आसपास के लोगों को भी घटना भनक नही लगी।
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद ठेकेदार पत्नी के साथ घर वापस लौटे तो घर की कुंडी टूटी देख सन्न रह गये। अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे और आलमारी से सामान गायब था। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।