{"_id":"688b4a3c3a7beb3414067cb7","slug":"video-video-kashha-bhavana-ka-gharava-kara-bhaugdhaka-kasana-uravaraka-vataranae-ma-afasara-ka-malbhagata-para-jataya-aakarasha-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृषि भवन का घेराव कर भड़के किसान, उर्वरक वितरण में अफसरों की मिलीभगत पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृषि भवन का घेराव कर भड़के किसान, उर्वरक वितरण में अफसरों की मिलीभगत पर जताया आक्रोश
बलरामपुर जिले में में खाद की कालाबाजारी, कृषि अधिकारियों की लापरवाही और योजनाओं में अपारदर्शिता से नाराज किसानों ने मंगलवार को कृषि भवन का घेराव कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसान जिला संगठन मंत्री श्री राम दुलारे शुक्ल की अगुवाई में प्रदर्शन में शामिल हुए और कृषि विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का आरोप है कि जिले में उर्वरक की किल्लत कृत्रिम रूप से पैदा की जा रही है। किसान भटक रहे हैं लेकिन कालाबाजारी करने वाले खुलेआम तीन सौ पचास से चार सौ रुपये में उर्वरक बेच रहे हैं। वहीं सरकारी समितियों पर यूरिया पहुंचते ही गायब हो जाता है।
किसानों ने मांग की कि जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक और एआर की मिलीभगत की जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।