सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan High Court Slams Jaipur Authorities: Why is the City Drowning Every Monsoon?

Rajasthan News: जयपुर की टूटी सड़कों और जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से चार हफ्तों में मांगा जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 31 Jul 2025 10:18 PM IST
Rajasthan High Court Slams Jaipur Authorities: Why is the City Drowning Every Monsoon?

एक समय अपने सुनियोजित ढांचे और साफ-सुथरी सड़कों के लिए पहचाने जाने वाला गुलाबी नगर जयपुर इन दिनों बदहाल बुनियादी ढांचे की मार झेल रहा है। राजधानी की सड़कों की दुर्दशा और जगह-जगह हो रहे जलभराव पर राजस्थान हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। मानसून की शुरुआत में ही शहर की हालत पर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट की खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

कोर्ट ने मुख्य सचिव, नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) के प्रमुख शासन सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीसी) के आयुक्त और नगर निगम ग्रेटर एवं हेरिटेज के आयुक्तों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि हर साल शहर की यही हालत क्यों होती है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। अदालत ने यह स्पष्ट कहा कि मानसून में सड़कों का दरकना, सीवरेज ओवरफ्लो होना और आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाना अब कोई नई बात नहीं रही, बल्कि यह प्रशासन की विफलता का प्रमाण है।

हाईकोर्ट ने सवाल किया है कि आखिर हर साल करोड़ों के बजट के बावजूद घटिया सामग्री का इस्तेमाल क्यों हो रहा है। क्या अब तक किसी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया गया? और बिना निरीक्षण के बिल पास करने वाले अफसरों की जवाबदेही क्यों नहीं तय होती? अदालत ने जनता के टैक्स के पैसे की इस तरह बर्बादी को गंभीर लापरवाही करार दिया है और निर्देश दिए हैं कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल और स्कूलों में मची अफरा-तफरी

हाईकोर्ट ने अधिकारियों से चार हफ्तों के भीतर यह बताने को कहा है कि टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कोई समयबद्ध योजना है या नहीं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि जलभराव और सीवरेज की समस्या का स्थायी समाधान क्या होगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार महज औपचारिक जवाब नहीं, बल्कि ठोस कार्ययोजना और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। न्यायालय ने चेतावनी दी है कि अब लापरवाह सिस्टम और मनमानी कार्यप्रणाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बारिश में बह गए 30 करोड़, 200 सड़के खस्ताहाल, निर्माण कार्य पर उठ रही अंगुली

31 Jul 2025

बारिश से जिला अस्पताल में बढ़ गई मरीजों की संख्या

31 Jul 2025

पंचकूला में स्कूली बसों में तोड़फोड़

31 Jul 2025

पशुचर की जमीन का कब्जा चला बुलडोजर

31 Jul 2025

नमामि गंगे ने उदय प्रताप इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण

31 Jul 2025
विज्ञापन

टुल्लू पंप में तार लगाते समय हुए हादसा, करंट लगने से युवक की मौत

31 Jul 2025

शिक्षक को निकाले जाने पर छात्रों ने स्कूल में की तोड़फोड़, पुलिस ने कराया शांत

31 Jul 2025
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा, तुलसी जन्म कुटीर में पूजा-अर्चना और संतों से मुलाकात

31 Jul 2025

Delhi: MCD का मेगा स्वच्छता अभियान, जानें क्या बोलीं एमसीडी की स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा

31 Jul 2025

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राज्य स्तरीय टॉप-25 इनामी अपराधी बजरंग सिंह गिरफ्तार

31 Jul 2025

Hamirpur: उपायुक्त अमरजीत सिंह बोले- पशुपालन में हैं अपार संभावनाएं, इसके आधुनिकीकरण पर दें बल

कानपुर के सजेती में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कटरी के गांवों में बेचैनी…लोगों ने शुरू किया पलायन

31 Jul 2025

Manali: कार्तिक स्वामी और नाग धूमल ने वशिष्ट में किया पवित्र स्नान, देवधुन से भक्तिमय हुआ माहौल

31 Jul 2025

Jodhpur: सालावास उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जोगाराम पटेल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

31 Jul 2025

भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में गणित विषय के पूछे गए कठिन सवाल

31 Jul 2025

प्रशासन लापरवाह: झाड़ियों से ढकी पड़ी है यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड, किनारे पर जमा है पानी

31 Jul 2025

फरीदाबाद में आफत बनी बरसात: एक घंटे की बारिश में सड़कों पर भरा पानी ही पानी, लोग हुए परेशान

31 Jul 2025

फरीदाबाद में तेज बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर आनंद लेते नजर आए वाहन चालक

31 Jul 2025

Barmer News: समग्र शिक्षा कार्यालय की जर्जर छत बनी खतरा, कर्मचारी खतरे के साए में कर रहे काम

31 Jul 2025

VIDEO: घर से 25 लाख के जेवरात व रिवाल्वर चोरी, घर खाली पाकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

31 Jul 2025

VIDEO: चार करोड़ रुपये की लागत से संवरेगी अयोध्या के मकबरा स्टेडियम की सूरत

31 Jul 2025

VIDEO: कृषि भवन का घेराव कर भड़के किसान, उर्वरक वितरण में अफसरों की मिलीभगत पर जताया आक्रोश

31 Jul 2025

VIDEO: बारिश से मिली राहत, झमाझम ने बढ़ाया मौसम का रोमांच

31 Jul 2025

VIDEO: देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करना पहली प्राथमिकता : कमिश्नर

31 Jul 2025

कानपुर में भीतरगांव के मढ़ेपुर गांव में ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

31 Jul 2025

Kota: कोटा संभाग में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सवाई माधोपुर रूट की बस सेवाएं बंद, पुल क्षतिग्रस्त

31 Jul 2025

महेंद्रगढ़: पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने मनाया गया शहीद उधम सिंह का शहादत दिवस

करनाल: शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

31 Jul 2025

बलरामपुर में खाद की कालाबाजारी से भड़के किसान, कृषि भवन का घेराव कर किया प्रदर्शन

31 Jul 2025

लखनऊ में बारिश से सदर इलाके में गिरा पीपल का पेड़, बिजली और इंटरनेट के तार टूटे

31 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed