सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO: बारिश में बह गए 30 करोड़, 200 सड़के खस्ताहाल, निर्माण कार्य पर उठ रही अंगुली

VIDEO: बारिश में बह गए 30 करोड़, 200 सड़के खस्ताहाल, निर्माण कार्य पर उठ रही अंगुली

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Thu, 31 Jul 2025 04:44 PM IST
VIDEO: बारिश में बह गए 30 करोड़, 200 सड़के खस्ताहाल, निर्माण कार्य पर उठ रही अंगुली
रायबरेली जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कों की जान निकली जा रही है। हालत यह है कि एक सप्ताह में 200 सड़कें जानलेवा हो गई। इन सड़कों पर पहले से गड्ढे थे, लेकिन बारिश होने के बाद ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़कों सूरत ही बदल गई। इनमें किसी सड़क का निर्माण दो साल पहले, तो किसी सड़क का निर्माण तीन साल पहले कराया गया था। समय से पहले सड़कों के बदहाल होने पर निर्माण कराने में अंगुली उठने लगी हैं। इन सड़कों से छोटे और भारी वाहन निकलते हैं। अक्सर लोग गिरकर चोटिल होते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चाें को होती है। जिले में सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व गन्ना परिषद, जिला पंचायत की सड़कों का मकड़जाल फैला है। एक सड़क बनने के बाद उसका नवीनीकरण पांच साल में कराया जाता है, लेकिन समय से पहले ही सड़कें ध्वस्त हो जातीं हैं। मौजूदा समय में 30 करोड़ रुपये की लागत से बनीं 200 सड़कें चलने लायक नहीं हैं। इनकी मरम्मत के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बनने के कुछ दिन ध्वस्त हो गई सड़कें गदागंज-खीरों। गदागंज चौराहे से जलालपुर धई, चरुहार बीक, गोंडा, प्रयागपुर, नारायनपुर बन्ना गांवों को जोड़ने वाली सड़क दो साल में खस्ताहाल हो गई। अमित कुमार, सतीश कुमार, कमलेश मिश्रा, अंजनी शुक्ला, रंजीत मौर्य ने बताया कि सड़क से प्रतिदिन एक हजार लोग आते-जाते हैं। इसी तरह रायबरेली-लालगंज हाईवे से मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग को जोड़ने वाली राजघाट-कठगर सड़क दो साल में बदहाल हो गई। मार्ग से प्रतिदिन 10 हजार लोग प्रतिदिन निकलते हैं। डलमऊ मार्ग से आवागमन बंद होने से इसी मार्ग से भारी वाहन इधर से निकलते हैं। इस वजह से सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई। खीरों थाने के पास से पुरानी बाजार खीरों जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढाें में तब्दील हो गई है। एक साल पहले सड़क की मरम्मत कराई गई। अब सड़क ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण सड़क पर अक्सर जलभराव रहता है। इस वजह से सड़क बनने के कुछ दिन बाद ही ध्वस्त हो जाती है। गढ्ढा बढ़ा होने का किया जाता इंतजार सड़कों पर यदि जलभराव की समस्या है, तो सड़क ध्वस्त होनी तय है। लगातार जलभराव रहता है, तो सड़क में डाला गया डामर और तालकोल गिट्टियों को छोड़ देता है। यदि समय से गड्ढे भर दिए जाए, तो सड़क टूटने से बच सकती है, लेकिन अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं देते। ओवरलोड वाहन से गुजरने से सड़क तहस नहस हो जाती है। जानलेवा गड्ढा होने के बाद उसे भरा जाता है। सर्वे के बाद भेजा जाएगा इस्टीमेमट बारिश के बाद सड़कों की पैच मरम्मत का काम शुरू होगा। सर्वे के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी सड़कें खराब है। उसी हिसाब से इस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। बजट मिलते ही सड़कों की पैच मरम्मत का काम शुरू होगा। - महिपाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पिथौरागढ़: डीएम-एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, मीडिया को दी जानकारी

31 Jul 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: देहरादून के ग्राम धनोला सहत्रधारा से सोनिया थापा बनीं प्रधान

31 Jul 2025

देहरादून के सिल्ला में मगनलाल प्रधान पद पर विजेता रहे

31 Jul 2025

देहरादून के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह बनीं प्रधान

31 Jul 2025

पिथौरागढ़ में आज 2,880 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, मतगणना जारी

31 Jul 2025
विज्ञापन

बागेश्वर में मतगणना जारी, DM-एसपी ने किया निरीक्षण

31 Jul 2025

कानपुर के सीएसजेएमयू में श्रीरामचरितमानस और श्रीमद्भगवद्गीता पर सेमिनार

31 Jul 2025
विज्ञापन

चमोली जिले में सबसे पहले निजमुला घाटी के सैंजी वार्ड से शुरु हुई मतगणना

31 Jul 2025

रुद्रपुर: शांतिपुरी खमियां नंबर 2 से कविता तिवारी ने 45 वोटों से जीत दर्ज की

थानो कोटि मैचक से प्रधान बनने पर परिजनों ओर समर्थकों संग शिवानी ने जताई खुशी

31 Jul 2025

Meerut: कैंट क्षेत्र में स्कूल जा रही वैन में कैंटर ने मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत, पांच स्टूडेंट घायल

31 Jul 2025

करनाल के घरौंडा में फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

31 Jul 2025

पंजाब के फिरोजपुर में बीएएमएस डॉक्टर को मारी गोली, गंभीर जख्मी

31 Jul 2025

Bageshwar: पहले राउंड के मतगणना हुई पूरी, ग्राम प्रधानों के परिणाम आने शुरू

31 Jul 2025

चंपावत में पंचायत चुनाव मतगणना जारी, भारी बारिश के बीच उमड़ी भीड़

31 Jul 2025

कानपुर में तुलसी जयंती समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

31 Jul 2025

पंचायत चुनाव: रामनगर डिग्री कॉलेज में जोरों पर मतगणना, 426 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

31 Jul 2025

लोहाघाट में मतगणना की तैयारी पूरी, स्ट्रांग रूम से निकाली गई मतपेटियां

31 Jul 2025

चमोली जनपद के पोखरी में मतगणना जारी, रुझान आने हुए शुरु

31 Jul 2025

कर्णप्रयाग से ओव्याग्वाड़ से खुला पहला बूथ, चंद्रा चौधरी प्रधान पद पर विजयी

31 Jul 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम; डोईवाला महाविद्यालय में शुरू हुई मतगणना

31 Jul 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम; निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दिए जा प्रमाण पत्र

31 Jul 2025

Mauganj News: पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, दो घायल, एक की हालत गंभीर; मारपीट का वीडियो वायरल

31 Jul 2025

रुद्रपुर के एएन झा इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारियां पूरी

Bhimtal: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी, परिणामों का इंतजार

31 Jul 2025

कानपुर में सराफा व्यापारी से लूट के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

31 Jul 2025

VIDEO: आगरा में चंबल खतरे के निशान के पार, कई गांव में भरा पानी...डूब गए मकान; बाढ़ के तेवर देख सहमे लोग

31 Jul 2025

MP News: ABVP कार्यकर्ता ने दुर्घटनाग्रस्त युवक को बचाया, एक घंटे सड़क किनारे तड़पता रहा, मेडिकल कॉलेज रेफर

31 Jul 2025

भीमताल क्षेत्र में कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जश्न का माहौल

31 Jul 2025

कानपुर के घाटमपुर में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा

31 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed