Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Prachi Chahar, who returned to Jhajjar after winning a gold medal at the Asian Boxing Championships, was accorded a warm welcome.
{"_id":"6a65f86a378588e20c01a624","slug":"video-prachi-chahar-who-returned-to-jhajjar-after-winning-a-gold-medal-at-the-asian-boxing-championships-was-accorded-a-warm-welcome-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी प्राची चाहार का हुआ स्वागत, इंडोनेशिया के जकार्ता में मेजबान देश की खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी प्राची चाहार का हुआ स्वागत, इंडोनेशिया के जकार्ता में मेजबान देश की खिलाड़ी को हराया
झज्जर: जिले के गांव सिलानी निवासी प्राची चाहार ने इंडोनिया के जकार्ता में आयोजित हुई एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जिले में पहुंचने पर मुक्केबाज खिलाड़ी प्राची चाहार का स्वागत किया गया।
हाल ही में तीन से 16 जुलाई तक इंडोनेशिया के जकार्ता में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जिले के गांव सिलानी निवासी प्राची चाहार अंडर-19 आयु वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल रही। इस दौरान प्राची चाहार ने चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक अपने नाम किया और गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्राची चाहार रविवार को अपने गृह जिले में पहुूंची।
इसके बाद प्राची चाहार का महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से लेकर सिलानी गांव तक जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन सहित मोटरसाइकिल व गाड़ियों के जत्थे के साथ खुली जीप में प्राची चाहार को गांव तक लेकर जाया गया। अपने पैतृक गांव सिलानी पहुंची प्राची चाहार के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। फूलों की वर्षा और उत्साह से भरे ग्रामीणों ने विजेता बेटी का भव्य स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।