{"_id":"69bcebb3be4c74ba3602f338","slug":"video-rising-illnesses-among-women-due-to-stress-dr-asha-kiran-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"तनाव के कारण महिलाओं में बढ़ रही बीमारियां: डॉ. आशा किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव के कारण महिलाओं में बढ़ रही बीमारियां: डॉ. आशा किरण
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा किरण ने कहा कि आजकल हर कोई छोटी से बड़ी दिक्कत के चलते तनाव ले रहा है और यही तनाव बीमारियों का कारण बन रहा है। इसलिए तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन अवश्य करें।
वह अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। यहां पहुंचने पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संतोष और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता यादव ने डॉ. आशा किरण का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. आशा किरण ने कहा कि तनाव और चिंता के कारण शरीर में बीमारियों के अलावा बदलाव भी आ रहे हैं। महिलाओं और युवतियों में सबसे बड़ा बदलाव उनके मासिक धर्म में आ रहे हैं। चार से पांच दिन मासिक धर्म हर माह रहता है, लेकिन आज के समय में इसमें कहीं कम समय तो कहीं ज्यादा समय मासिक धर्म आ रहा है। इसके भी कई कारण सामने हैं, जिसमें चिंता और तनाव प्रमुख कारण है।
उन्होंने कहा कि आजकल सर्वाइकल कैंसर इंफेक्शन के केस बढ़ रहे हैं। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। यदि सही समय पर इसका पता लग जाए तो इसे रोका जा सकता है अन्यथा सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि किशोरियों को 14 साल तक की उम्र में यह लगवाना चाहिए जबकि युवतियों व महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह अनुसार नियमित अंतराल में इसकी जांच करवाने के साथ डोज लेनी चाहिए। यह सुविधा निजी अस्पतालों के अलावा अब सरकारी अस्पताल में भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने शरीर की सफाई बहुत आवश्यकता है। खास तौर पर बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को बाद में बुजुर्ग महिलाएं 21 दिन तक ब्रुश करने से मना करती है, जो गलत है। यदि ब्रुश नहीं करेंगे तो हमारा खाया-पिया हमें ही नुकसान करने लगेगा। इसलिए ब्रुश सुबह-शाम जरूर करना चाहिए। कुछ भी खाने के बाद मुंह साफ करना चाहिए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संतोष ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जागरूकता आती है। आज जो जानकारी आपको दी गई है, उसका फायदा आपको मिलेगा। उन्होंने छात्राओं से समाज के लिए भी कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर एनएसएस कमेटी सदस्य नवबहार यादव, कमेटी सदस्य दीपक सैनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।