{"_id":"69b140bcc16c624c8b0d2ed7","slug":"video-sports-competition-organized-in-women-college-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में बुधवार को 11वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने किया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जोश, जुनून और मेहनत से कोई भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
शारीरिक शिक्षा प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि एथलेटिक मीट के पहले दिन कई इवेंट्स की हिट्स आयोजित की गईं और शॉट पुट व 200 मीटर दौड़ के फाइनल कराए गए। शॉट पुट में द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, प्रथम वर्ष की साहिना खातून द्वितीय और द्वितीय वर्ष की अमोदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में द्वितीय वर्ष की ज्योति प्रथम, साक्षी द्वितीय और दिव्या तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में एनएसएस वॉलिंटियर्स ने श्रमदान किया जबकि वाईआरसी वॉलिंटियर्स ने फर्स्ट एड पोस्ट लगाकर सहयोग दिया। गुरुवार को डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप और 400 मीटर दौड़ के फाइनल कराए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।