{"_id":"687101d624585b3b090cade0","slug":"video-ujjwal-drishti-haryana-program-was-organized-in-jhajjar-under-the-national-blindness-control-and-child-health-program-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 'उज्जवल दृष्टि हरियाणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 'उज्जवल दृष्टि हरियाणा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जवल दृष्टि हरियाणा कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर नागरिक अस्पताल कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष कप्तान बिरधाना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. टीएस बागड़ी ने की। दीप प्रज्वलन व रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय उज्जवल दृष्टि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
मुख्य अतिथि कप्तान बिरधाना ने कहा कि सरकार का यह कदम अत्यंत सराहनीय है, जिससे आमजन को देखने और चलने-फिरने में सुविधा होगी। कई बार लोग आर्थिक कारणों से चश्मा नहीं ले पाते, लेकिन अब सरकार की इस योजना से उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने नेत्रदान को भी प्रेरित करते हुए कहा कि हमें दूसरों को सुंदर दुनिया दिखाने के लिए नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने मंच संचालन करते हुए किशोरावस्था, संतुलित खानपान, मोबाइल से दूरी, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण तथा पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जागरूक किया। अंत में उपस्थित जनसमूह को नेत्रदान की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य, सिविल सर्जन कार्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. मीनू, उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र डोगरा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नरेश दहिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंगला, प्रवीण कुमार जांगड़ा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम डी आई ई सी मैनेजर अंजू, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नविता, रामपाल गुलिया, मोनिका, बागेश्वरी, निकिता, नरेंद्र कुमार, अमन गहलावत, ललिता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।