{"_id":"6870a3917dbfa0f3f709e39e","slug":"video-video-lkhanauu-ma-sabha-sa-ha-chhaya-raha-bthal-paugdha-bchhara-bhagata-hae-sakal-pahaca-bcaca-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
राजधानी लखनऊ के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार से सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये रहे और सुबह करीब साढ़े सात बजे शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि, कुछ ही देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई।
इसके पहले बृहस्पतिवार को बादलों ने कुछ इलाकों में बारिश की। बाकी जगह गर्मी और भीषण उमस में लोग पसीने से परेशान रहे। गोमतीनगर, डालीबाग, पॉलीटेक्निक चौराहा आदि जगहों पर कुछ मिनट के लिए बौछारें पड़ीं। दोपहर बाद पारे में बढ़त के साथ उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की परिस्थितियां फिर बन सकती हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में 12 जुलाई के बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़त के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान 1 डिग्री की गिरावट के साथ 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।