Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
A 50-year-old woman died after coming under a crane near Shani Mandir in Jind's Narwana
{"_id":"6870a49a52d65987a6032f0e","slug":"video-a-50-year-old-woman-died-after-coming-under-a-crane-near-shani-mandir-in-jinds-narwana-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में शनि मंदिर के पास क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में शनि मंदिर के पास क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत
शनि मंदिर के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें क्रेन के नीचे आने से 50 वर्षीय महिला गीता रानी की मौत हो गई। इसके बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दे मौके पर बुलाया गया।
मृतक महिला के परिजन रामविलास शर्मा ने बताया की उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि गीता रानी जो उनकी भांजी है उनकी शनि मंदिर के पास एक क्रेन के नीचे आने से मौत हो गई है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई गीता रानी रोज सुबह अपने काम से इसी रास्ते जाती थी। इस तरह वह आज भी काम पर जा रही थी। गीता रानी एक फैक्ट्री में कार्य करती थी।
क्रेन चालक ने लापरवाही भरते हुए क्रेन सीधी गीता रानी के ऊपर चढ़ा दी और काफी दूर तक उसको घसीटते हुए ले गया। उन्होंने बताया की क्रेन चालक इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों की मांग है की क्रेन चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।