{"_id":"6870b377f644fba53d01318a","slug":"video-woman-dies-due-to-roof-collapse-in-panipat-husband-critical-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में छत गिरने से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के नजदीकक सुंदर नगर में शुक्रवार तड़के एक पुराने मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। जबकि उनके पति गंभीर हैं। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दंपती मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और छह साल से इस मकान में किराये पर रह रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार तड़के करीब सवा तीन बजे हुआ। पिछले दो दिन बारिश की वजह से मिट्टी और लकड़ी (कड़ियों) से बनी छत ढह गई। छत गिरते ही पूरा मलबा उन पर गिर गया। छत गिरने की वाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।उन्होंने मलबा हटाना शुरू किया।
लोगों ने सुरेंद्र को मलबे से निकाला। वह घायल था। उनकी पत्नी रूबी को करीब 20 मिनट बाद निकाला जा सका। उनको जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।