{"_id":"6a311ae85df2394101077716","slug":"video-drug-smuggler-arrested-in-jind-with-seven-grams-of-heroin-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सात ग्राम हेरोइन के साथ साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सात ग्राम हेरोइन के साथ साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने चमेला कॉलोनी से पंजाब के सात नशा तस्करों को सात ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्की वासी गली नंबर-2, कोट का टिब्बा, मानसा, संजय वासी गली नंबर-4, वीर नगर मानसा, जसप्रीत उर्फ आकाश वासी गली नंबर-2, मानसा, सुल्तान उर्फ करमू वासी लल्लूआना रोड, मानसा, राजदीप सिंह उर्फ राजू वासी गली नंबर-2 मानसा, जितेंद्र सिंह उर्फ उस्ताद वासी गली नंबर-2, मानसा और सागर वासी वार्ड नंबर-9, मानसा ( पंजाब ) के रूप में हुई है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम सोमवार शाम को नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम चमेला कालोनी से गोशाला की तरफ होते हुए कच्चे रास्ते बाईपास की तरफ जा रहे थे कि रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों में कुछ संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए सात युवकों को पकड़ लिया। टीम ने मौका से सात ग्राम हेरोइन, पांच लाइटर, चार सिल्वर पन्नी, चिट्टा पीने वाला, 50 का नोट बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।