{"_id":"6a5629fe5b5990dab7092b21","slug":"video-jind-chief-principal-secretary-rajesh-khullar-inspected-the-rally-venue-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने किया रैली स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने किया रैली स्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने हुडा ग्राउंड स्थित रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तैयारियों को समय पर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उनके साथ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान राजेश खुल्लर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां केंद्र और राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप की जा रही हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली स्थल पर पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और अन्य विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह हुडा ग्राउंड में आयोजित रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। रैली स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।