{"_id":"69a55d46ff1a491b4606a226","slug":"video-mla-vinesh-phogat-in-jind-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: विधानसभा में उठाया मुद्दा, रामराय में जरूर बनेगा स्वीमिंग पूल : विधायक विनेश फोगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: विधानसभा में उठाया मुद्दा, रामराय में जरूर बनेगा स्वीमिंग पूल : विधायक विनेश फोगाट
रामराय गांव में चबूतरे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जुलाना विधायक विनेश फोगाट पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने की।
इस दौरान विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि आप सभी के बीच बैठकर वही अपनापन महसूस हुआ, जैसा चुनाव के समय हुआ था। वह आपकी विधायक ही नहीं, आपकी बेटी है और आज भी वही रिश्ता है। उन्होंने कहा कि गांव में बेटियों और युवाओं की बड़ी संख्या देखकर अत्यंत खुशी हुई। राजनीति में झूठे वादों की जगह स्पष्ट प्राथमिकता के साथ काम करना हमारा संकल्प है। जब से चुनाव शुरू हुआ था, तभी तय कर लिया था कि जिन गांवों में खेलों की संभावनाएं अधिक है। वहां सबसे पहले खेल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में भी गांव के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाएगा। इसके लिए हम मिलकर काम करेंगे तो हर लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर धनराज गिल , जयसिंह, रामराजी ढुल, रामराय सरपंच प्रतिनिधि गंगा प्रसाद, मा. महेंद्र, जोरावर ढुल, स्विमिंग कोच रामढुल और रविंद्र ढुल कबड्डी कोच मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।