{"_id":"69806aa72e40bce06e016e67","slug":"video-police-launched-anti-encroachment-drive-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जुलाना के मेन बाजार में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जुलाना के मेन बाजार में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कस्बे के मेन बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें। अभियान का नेतृत्व मंडी चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया। अजय कुमार ने बताया कि मेन बाजार जुलाना का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे तथा वाहन चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या सड़क पर वाहन खड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए व्यवस्था सुचारू रही और लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।