{"_id":"69d90423c40a6880a00f046d","slug":"video-rampal-arrives-in-dhanana-village-after-11-years-followers-gather-to-welcome-him-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: 11 साल बाद गांव धनाना पहुंचे रामपाल, स्वागत में जुटे अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: 11 साल बाद गांव धनाना पहुंचे रामपाल, स्वागत में जुटे अनुयायी
Ankesh Kumar
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:37 PM IST
Link Copied
सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल महाराज कुछ ही देर में अपने पैतृक गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम पहुंचने वाले हैं। हिसार की सेंट्रल जेल से निकलने के बाद उनका काफिला गोहाना की ओर रवाना हो चुका है।
रामपाल के गांव पहुंचने से पहले ही उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में अनुयायी सड़क के दोनों ओर खड़े दिखाई दिए। गांव धनाना में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई लोग ट्रैक्टर लेकर काफिले के साथ करीब एक किलोमीटर पहले से ही स्वागत के लिए जुटे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 11 साल बाद रामपाल को देशद्रोह के मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिली है। वर्ष 2014 में बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में हुई छह अनुयायियों की मौत के मामले और देशद्रोह के केस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी दिवाली से कम नहीं है। गांव धनाना सहित आसपास के कई गांवों में लोग खुशी मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज गांव में जगह-जगह घी के दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।