{"_id":"69d8aa0b8b34f376480d9da1","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-hut-due-to-short-circuit-cash-and-documents-destroyed-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: झुग्गी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, नकदी और जरूरी कागजात जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: झुग्गी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, नकदी और जरूरी कागजात जलकर राख
मेरठ के शास्त्री नगर डी ब्लॉक नाले के पास बनी एक झुग्गी झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय झुग्गी में बुजुर्ग महिला मोनिया कश्यप मौजूद थीं। गनीमत रही कि समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
महिला ने बताया कि वह गाय पालन कर दूध बेचकर अपना गुजारा करती हैं। उनके तीन बेटे सोनू, पंकज और विक्की अलग-अलग किराए के मकानों में रहते हैं।
बुजुर्ग महिला के अनुसार झुग्गी में करीब 50 हजार रुपये रखे थे, जो गाय खरीदने के लिए जमा किए गए थे। इसके अलावा मकान से संबंधित जरूरी कागजात भी घर में रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए। घटना के बाद महिला का काफी नुकसान हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।