{"_id":"69d8b518fb0b7233320a86a1","slug":"video-delhi-global-school-students-visit-amar-ujala-office-learn-the-process-of-newspaper-production-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय में जानी अखबार बनने से छपने तक की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय में जानी अखबार बनने से छपने तक की प्रक्रिया
मेरठ में दिल्ली ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अखबार बनने से लेकर उसके छपने तक की पूरी प्रक्रिया को करीब से समझा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की शिक्षिका पूजा अरोरा और शगुन शर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यालय में मौजूद टीम ने छात्रों को बताया कि किस तरह खबरें जुटाई जाती हैं, उन्हें संपादित किया जाता है और फिर प्रिंटिंग के लिए भेजा जाता है।
छात्र-छात्राओं ने यह भी देखा कि किस तरह खबरों की तेज रफ्तार के बीच थोड़े ही समय में अखबार तैयार होकर पाठकों तक पहुंच जाता है। खास बात यह रही कि करीब आधे घंटे के भीतर ही प्रकाशित अखबार छात्रों के हाथ में पहुंच गया।
खबरों की दुनिया की इस तेज रफ्तार को देखकर छात्र-छात्राएं काफी हैरान और उत्साहित नजर आए। उन्होंने मीडिया के कामकाज और अखबार निर्माण की प्रक्रिया को बेहद रोचक बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।