{"_id":"685539b9109c6a9a300d0577","slug":"video-sarpanchs-from-state-united-in-jind-to-demand-amendment-in-hindu-marriage-act-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर जींद में एकजुट हुए प्रदेशभर के सरंपच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर जींद में एकजुट हुए प्रदेशभर के सरंपच
हिंदू मैरिट एक्ट में संशोधन को लेकर प्रदेशभर के सरपंच एकजुट हो गए हैं। सरपंच एसोसिएशन हरियाणा ने समगोत्र में शादी और सहमति संबंध जैसे आ रहे मामलों पर रोक लगाने की सरकार से मांग उठाई है। ऐसे ही सामाजिक मुद्दों को लेकर 22 जून को उचाना की कपास मंडी में सर्वजातीय महापंचायत बुलाई गई है। इसमें प्रदेशभर से खाप, सरपंच के अलावा सामाजिक महिलाएं और पुरुष भारी संख्या में शामिल होंगे। शुक्रवार को सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ने रणवीर सिंह समैण ने हैबतपुर के ग्राम सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक को पर प्रतिबंध लगाकर अच्छा कदम उठाया है। इसी प्रकार उसे हिंदू विवाह अधिनियम में भी संशोधन करते हुए एक गांव में शादी और सहमति संबंध पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।