{"_id":"69e8f595e7ed5400bb0e043e","slug":"video-elderly-people-are-worried-due-to-non-receipt-of-pension-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"करीब 11 महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे बुजुर्ग, नहीं मिल रही पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 11 महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे बुजुर्ग, नहीं मिल रही पेंशन
जिले में बुजुर्गों को मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है। दस्तावेज पूरे होने और उम्र की पात्रता पूरी करने के बावजूद कई बुजुर्ग महीनों से पेंशन का इंतजार कर रहे ह हैं। लेकिन संबंधित विभाग समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिला समाज कल्याण विभाग से मायूस होकर लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। कोई आठ महीने से तो कोई 11 महीने से कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन हर बार उन्हें कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई मामलों में पहले से मिल रही पेंशन भी अचानक रोक दी गई है। एक बुजुर्ग की पेंशन वर्ष 2024 में बंद कर दी गई थी, जिसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। एक बुजुर्ग की हालत तो और भी गंभीर है। घुटनों में दर्द होने के बावजूद वह मजबूरी में बार-बार कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
कैथल के पट्टी अफगान गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उनकी सालाना आय 50 हजार है। वह बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा करते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले छह महीनों से अपनी पत्नी सुदेश रानी की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पेंशन के लिए भटक रहा है। हैरत की बात यह है कि जब इससे परेशान होकर सतीश ने सीएम विंडो पर शिकायत दी, उसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने इनका फॉर्म ही यह कहकर रिजेक्ट कर दिया कि उन्होंने पेंशन से संबंधित शिकायत सीएम विंडो पर क्यों की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।