{"_id":"69e8951872c93fee130dd916","slug":"video-meerut-massive-fire-breaks-out-at-sardhana-dumping-ground-panic-in-nearby-areas-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी
मेरठ के सरधना कस्बे के डंपिंग ग्राउंड में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया और दूर-दूर तक धुएं का गुबार फैल गया।
धुएं के कारण आसपास के क्षेत्रों में लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
पालिका प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।