Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal markets are coloured with Holi colours, children are enjoying Chhota Bheem water guns
{"_id":"6996d75cc92f0e5c62067551","slug":"video-kaithal-markets-are-coloured-with-holi-colours-children-are-enjoying-chhota-bheem-water-guns-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में होली के रंग में रंगे बाजार, बच्चों को भा रही छोटा भीम पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में होली के रंग में रंगे बाजार, बच्चों को भा रही छोटा भीम पिचकारी
होली के रंग में बाजार रंगे नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों की छोटी-छोटी दुकानों तक हर जगह गुलाल, पिचकारी और रंग-बिरंगे सजावटी सामान की भरमार दिख रही है।
इस बार खास बात यह है कि लोग केमिकल वाले रंगों की जगह हर्बल रंगों को अधिक पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार ग्राहकों में जागरूकता बढ़ी है, इसलिए त्वचा को नुकसान न पहुंचाने वाले हर्बल गुलाल की मांग तेज है।
ये रंग गुलाब, चंदन, हल्दी और अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए जा रहे हैं। इनकी कीमत सामान्य रंगों से थोड़ी अधिक है, लेकिन लोग स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें खरीद रहे हैं। हर्बल गुलाल 40 रुपये से लेकर 250 रुपये प्रति पैकेट तक उपलब्ध है जबकि ऑर्गेनिक ब्रांडेड पैक 300 से 500 रुपये तक बिक रहे हैं।
बच्चों के लिए बाजार में खास आकर्षण कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां हैं। इस बार छोटा भीम थीम वाली पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है। टीवी शो छोटा भीम से प्रेरित डिजाइन में बनी ये पिचकारियां रंगीन और आकर्षक पैकिंग में मिल रही हैं। इसके अतिरिक्त हनुमान जी के गदा के आकार की पिचकारी भी बच्चों को खूब भा रही है।
इनके अलावा स्पाइडरमैन, सुपरहीरो और अन्य कार्टून प्रिंट वाली पिचकारियां भी उपलब्ध हैं। छोटी पिचकारी 30-40 रुपये से शुरू होकर 150 रुपये तक मिल रही है जबकि बड़े टैंक और प्रेशर गन वाली पिचकारियां 250 से 600 रुपये तक बिक रही हैं।
बाजार में बड़े आकार के रंग वाले सिलेंडर भी मिल रहे हैं, जिन्हें खासतौर पर युवाओं के लिए तैयार किया गया है। ये सिलेंडर फोम और रंगीन स्प्रे छोड़ते हैं, जिससे होली का मजा दोगुना हो जाता है। बड़े साइज के सिलेंडर 200 से 800 रुपये तक के रेंज में उपलब्ध हैं।
दुकानदार नारायण ने बताया कि यह सामान मुख्य रूप से दिल्ली के सदर बाजार और करोल बाग जैसे थोक बाजारों से मंगवाया जा रहा है। दिल्ली से आने वाले इन उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होती है इसलिए स्थानीय व्यापारी वहीं से स्टॉक मंगवा रहे हैं।
इसके अलावा रंगीन बालों का ट्रेंड भी इस बार खूब देखा जा रहा है। दुकानदार जतिन ने बताया कि बाजार में अस्थायी हेयर कलर स्प्रे की मांग बढ़ी है, जो होली के दिन बालों को लाल, हरा, नीला या गुलाबी रंग में बदल देता है और बाद में आसानी से धुल जाता है। ये स्प्रे 100 से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। युवाओं में खासकर सेल्फी और सोशल मीडिया के लिए इन रंगीन बालों का क्रेज देखा जा रहा है। रंगीन बाल 60 रुपये में बाजार में उपलब्ध है।
ग्राहक प्रमोद यादव ने कहा कि होली के मौके पर दुकानों में रंगीन पटाखे भी बिक रहे हैं, जो जलाने पर रंगीन धुआं छोड़ते हैं। ये पटाखे बच्चों को सबसे अधिक पसंद हैं। इसलिए अपने बच्चों को ये रंगीन पटाखे दिलाने आए हैं। रंगीन धुआं पटाखों की कीमत 150 से 400 रुपये तक है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार बिक्री पिछले साल से बेहतर रहेगी और होली का त्योहार रंग, उमंग और खुशियों के साथ मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।