{"_id":"6a7082ee53fda9f3f209ebee","slug":"video-kaithal-police-apprehended-a-youth-with-an-illegal-32-bore-pistol-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: अवैध पिस्तौल 32 बोर सहित आरोपी काबू, रजवाहे पर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: अवैध पिस्तौल 32 बोर सहित आरोपी काबू, रजवाहे पर पकड़ा
कैथल। सीआईए कलायत पुलिस एक युवक को थाना कलायत क्षेत्र से अवैध पिस्तौल .32 बोर सहित आरोपी काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव मटौर निवासी मंदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एएसआई मंजीत सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान लघु सचिवालय कलायत के पास मौजूद थी। सूचना प्राप्त हुई कि गांव मटौर निवासी एक नौजवान लड़का अपने पास अवैध असला लेकर कलायत कैंची चौंक से गांव मटौर की तरफ पैदल जा रहा हैं।
टीम द्वारा तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन करके कैंची चौंक कलायत से गांव मटौर की तरफ पहुंचा तो रजवाहा पुल के पास बताए गए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध युवक को काबू किया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव मटौर निवासी मंदीप कुमार के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी मंदीप कुमार के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके एचसी विनोद कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।