{"_id":"6840341e3bc7161c63080bba","slug":"video-students-were-made-aware-in-kaithal-under-environmental-awareness-week-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को किया जागरूक
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से बुधवार को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय आईटीआई कैथल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बरगद का पेड़ लगाकर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौकेपर खंड युवा अधिकारी कैथल एवं नेशनल यूथ अवार्डी शमशेर सिंह मलिक व वर्ग अनुदेशक एवं खंड युवा अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि संस्थान में युवा मामलों के तहत 30 से पांच जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बुधवार को संस्थान में खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं के लिए अलग-अलग खंड स्तरीय पर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई और पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार में प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, डिस्पोजल मैनेजमेंट व क्लाइमेट चेंज जैसे विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी और सेमिनार व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले खंड सीवन व खंड कैथल के युवाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।