Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
11-day Maharudra Yagna held at Jundla Gate Mast Giri Akhara in Karnal, offerings for world peace and public welfare
{"_id":"683968a0718a5ee04b098a56","slug":"video-11-day-maharudra-yagna-held-at-jundla-gate-mast-giri-akhara-in-karnal-offerings-for-world-peace-and-public-welfare-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल के जुंडला गेट मस्त गिरी अखाड़े में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ, विश्व शांति और जनकल्याण के लिए आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के जुंडला गेट मस्त गिरी अखाड़े में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ, विश्व शांति और जनकल्याण के लिए आहुतियां
जुंडला गेट स्थित मस्त गिरी अखाड़े में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह और शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ आहुतियां अर्पित कर रहे हैं।
उत्तराखंड से पधारे 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहुतियां डलवाई जा रही हैं। यज्ञ स्थल पर गूंजते वेद मंत्रों ने आध्यात्मिक वातावरण बनाया है, जो श्रद्धालुओं को विशेष अनुभूति प्रदान कर रहा है। गुरुवार को महंत प्रह्लाद गिरी महाराज ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचकर आहुतियां अर्पित कीं।
आचार्य गोविंद पंत शास्त्री ने बताया कि यह महारुद्र यज्ञ विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और जनकल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो रहे हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालु दो लाख 16 हजार 131 आहुतियां अर्पित करेंगे। आयोजन के समापन पर 5 जून को पंचधूणी तपस्या का विश्राम होगा, साथ ही पूर्ण आहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।