Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Demonstration in Karnal against the vandalism of religious places of Hindu community in Bangladesh
{"_id":"6756d8052a76e3ab6305caea","slug":"video-demonstration-in-karnal-against-the-vandalism-of-religious-places-of-hindu-community-in-bangladesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धर्म स्थलों में तोड़फोड़ के विरोध करनाल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धर्म स्थलों में तोड़फोड़ के विरोध करनाल में प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के धर्म स्थलों में तोड़फोड़ और उन पर अत्याचार के खिलाफ हिंदू समाज का गुस्सा उफान पर है। बांग्लादेश की हिंसक घटनाओं के खिलाफ़ सामाजिक, व्यापारिक व धार्मिक हिंदू संगठन सोमवार को करनाल के सेक्टर 12 फवारा पार्क पर इकट्ठा हुए और जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी हिंदू संगठन के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन कर सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पहुंचे जहां संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संस्थाओं ने मिलकर बांग्लादेश के हिंदू समाज के साथ एकजुटता दिखाते हुए उन पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद करने और भारत सरकार से प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग की मुख्य वक्ता श्री सुधीर कुमार ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हमले हिंदू मंदिरों, मूर्तियों और पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। भौतिक और मानसिक उत्पीड़न हिंसा, धमकी, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार, और संपत्तियों की जब्ती जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। न्यायिक उपेक्षा, दोषियों को सजा न मिलना, प्रशासनिक उदासीनता,आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार अल्पसंख्यकों को उनकी जमीन, रोजगार और अन्य अधिकारों से
वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अन्याय का शान्तिपूर्ण तरीके से विरोध करने पर इस्कॉन मंदिर के पूज्य संत चिन्मय कृष्ण दास जी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है ।
हमारी मांग है कि भारत सरकार इस मामले को प्राथमिकता से उठाए और बांग्लादेश सरकार के साथ कूटनीतिक चर्चा कर हिंदू सहित सभी अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे । संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग और महासचिव इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप करें और बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालें ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।