{"_id":"69ee110476917300e30efe77","slug":"video-hcs-exam-in-haryana-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: एचसीएस परीक्षा को देकर आए परीक्षार्थी बोले- एमसीक्यू के प्रश्नों ने उलझाया; समय की कमी से छूटा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: एचसीएस परीक्षा को देकर आए परीक्षार्थी बोले- एमसीक्यू के प्रश्नों ने उलझाया; समय की कमी से छूटा पेपर
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को प्रदेश भर में एचसीएस की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के 48 केंद्रों पर अलग-अलग जगह से परीक्षार्थियों ने पहुंच कर हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा दी। इस दौरान किसी ने पहली बार परीक्षा दी तो किसी ने दूसरी बार परीक्षा पूरी तैयारी के साथ दी। दो सत्रों में परीक्षा हुई जिसमें परीक्षार्थियों का कहना है कि सुबह की शिफ्ट के मुकाबले शाम की शिफ्ट की परीक्षा काफी मुश्किल थी। एमसीक्यू प्रश्नों से काफी उलझन हुई तो कई परीक्षार्थियों को समय की कमी का भी सामना करना पड़ा।
चरखी दादरी से आई परीक्षार्थी सरिता ने बताया कि उन्होंने एचसीएस की दूसरी बार परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सभी प्रश्न सिलेबस से ही देखने को मिले लेकिन एमसीक्यू प्रश्नों ने दिमाग को काफी उलझन में डाला। वहीं चित्र बेस्ड प्रश्न इस बार देखने को नहीं मिले जिसके तैयारी की हुई थी। इसके अलावा हरियाणा सामान्य ज्ञान से भी काफी प्रश्न आए थे जिन्होंने परीक्षा की तैयारी अच्छी की होगी तो अवश्य उनका पास होगा।
कुरुक्षेत्र से आई परीक्षार्थी अंजली ने बताया कि इस बार की परीक्षा काफी लंबी रही। उन्होंने बताया कि इस बार दूसरी बार परीक्षा दी जिसमें समय की कमी काफी महसूस हुई। इसके अलावा हरियाणा से जुड़े सामान्य ज्ञान और जीएस से जुड़े प्रश्न काफी आसान लगे। समय की वजह से काफी प्रेशर था जिसमें पूरा पेपर लिखने में बहुत कठिनाई आई जिसके कारण पेपर भी छूट गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।